झारखंड

झारखंड के सरकारी स्कूलों में इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के ज्ञान से लैस होंगे गरीबों के बच्चे, लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू

Renuka Sahu
4 Jun 2022 6:21 AM GMT
Children of the poor will be equipped with the knowledge of Information and Communication Technology in government schools of Jharkhand, the process of making labs will start.
x

फाइल फोटो 

झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा मिलेगी। इसके लिए राज्य में आईसीटी लैब का विस्तार किया जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा मिलेगी। इसके लिए राज्य में आईसीटी लैब (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) का विस्तार किया जा रहा है। अब राज्य के 3939 स्कूलों में आईसीटी लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत गिरिडीह जिला में सबसे अधिक 117 स्कूलों में लैब बनाया जाएगा।

देवघर के 114, पलामू के 109 और गढ़वा के 105 स्कूलों में लैब का अधिष्ठापन होगा। रांची जिला के 77 स्कूलों को इसके लिए चिन्हिन किया गया है। रांची में पहले से ही 74 स्कूलों में लैब संचालित हैं। लैब बनाने का कार्य दो कंपनियों को सौंपा गया है। इन कंपनियों में मुबंई की बेनेट कोलेमन एंड कंपनी और नोएडा की एक्सट्रामार्क कंपनी शामिल हैं। स्कूलों में लैब के माध्यम से कंप्यूटर की शिक्षा जुलाई से मिलनी शुरू हो जाएगी। लैब में 10 कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, वेब कैमरा, 30 बच्चों के बैठने लिए विशेष कुर्सियां आदि की व्यवस्था करनी है।
स्कूलों से कमरा उपलब्ध कराने का निर्देश
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से लैब के लिए एक बड़ा कमरा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। साथ ही स्कूलों को कहा गया है कि वे लैब की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करें। इसके लिए स्कूल विद्यालय अनुदान या विद्यालय विकास कोष की राशि का उपयोग कर सकते हैं। इस संबंध में परियोजना की निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिलों के डीईओ को पत्र लिखा है।
जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी
झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रताप कुमार ने बताया कि रांची जिला में स्कूलों में लैब के अधिष्ठापन कार्य शुरू हो गया है। अन्य जिलों में भी कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पहले पांच साल कंपनी द्वारा सभी स्कूलों में ट्रेनर की व्यवस्था की जाएगी। ये ट्रेनर शिक्षकों को संचालन के लिए प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद शिक्षकों को खुद कक्षाओं का संचालन करना होगा।
किन जिलों में कितने स्कूलों में बनेंगे लैब
जिला लैब
गढ़वा 105
गुमला 58
हजारीबाग 92
खूंटी 32
लातेहार 78
लोहरदगा 53
पलामू 109
प सिंहभूम 95
पू सिंहभूम 67
रामगढ़ 67
रांची 77
सरायकेला 70
सिमडेगा 21
बोकारो 91
चतरा 94
धनबाद 86
दुमका 91
गिरिडीह 117
गोड्डा 83
जामताड़ा 54
कोडरमा 70
पाकुड़ 56
साहिबगंज 74
रांची जिले में पहले से ही 74
Next Story