झारखंड
Chatra: अवैध वसूली की सूचना मिलने पर GM सतर्क, प्रशासन को दी कार्रवाई की चिट्ठी
Tara Tandi
16 Jun 2025 5:43 PM IST

x
Chatra चतरा: जिले की आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध वसूली की खबरों के प्रकाशन के बाद परियोजना के महाप्रबंधक (GM) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी की है. उन्होंने सभी ट्रक मालिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा लोडर स्लिप के बदले पैसे की मांग की जाती है, तो उसकी लिखित शिकायत सीधे GM कार्यालय में दर्ज कराएं, ताकि उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके.
सीसीएल देगी लोडर स्लिप
GM कार्यालय द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि लोडर स्लिप केवल सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा अधिकृत रूप से ही दी जाएगी और इसके लिए कोई भी पैसे की मांग अवैध है. इधर ट्रक मालिकों ने इस अवैध वसूली के खिलाफ चतरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
चतरा पुलिस में दी गई थी लिखित शिकायत
इससे पहले, 11 जून को ट्रक मालिकों द्वारा चतरा पुलिस को एक आवेदन सौंपा गया था, जिसमें प्रत्येक ट्रक से प्रतिदिन 500 की अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए थे.
नावाडीह में हुआ था विरोध प्रदर्शन
इस मामले को लेकर नावाडीह में प्रकाश यादव की अध्यक्षता में प्रभावित ट्रक मालिकों की एक बैठक हुई थी. इस बैठक में ट्रक मालिकों ने 500 की वसूली बंद करो, लोडिंग स्लिप माइंस से बाहर बांटना बंद करो जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जताया था.
उन्होंने आरोप लगाया था कि माइंस के बाहर प्रेशर बनाकर पैसा लिया जाता है और डर के माहौल में काम करना पड़ रहा है. ट्रक मालिकों ने आरोप लगाया था कि एक संगठित गिरोह द्वारा प्रतिदिन प्रत्येक ट्रक से पांच सौ रुपये की अवैध वसूलीकर रंगदारी ली जाती है. विरोध करने वालों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे जाती है.
जिला प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव
इस पूरी घटना ने परियोजना क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है और स्थानीय प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है. ट्रक मालिकों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर इस अवैध वसूली को रोकने की मांग की है.
TagsChatra अवैध वसूलीकी सूचना मिलनेGM सतर्कप्रशासन दी कार्रवाई चिट्ठीChatraon receiving information of illegal recoveryGM alertadministration sent action letterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





