
x
झारखंड में अब फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है. राज्य में आज (6 मई) से मौसम में बदलाव नजर आएगा.
रांची : झारखंड में अब फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है. राज्य में आज (6 मई) से मौसम में बदलाव नजर आएगा. आज राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बादल छाएंगे और कल से आंधी चलेगी, वज्रपात भी होगा. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कई जिलों में बारिश भी होगी.
वहीं, वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है. इसके साथ ही 40- 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है. वहीं रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर में तेज हवा और गरज के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
कल से यहां होगी बारिश
रांची मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में पड़ने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बिहार से लेकर ओडिशा के उत्तरी भाग तक टर्फ लाइन बनी है, जो पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम दिशा से आनेवाली नम हवा का प्रवाह बढ़ रहा है. इस कारण पूरे राज्य के मौसम में बदलाव होगा और बारिश होगी.
Tagsझारखंड में मौसम में बदलावझारखंड में आंधी और वज्रपात की संभावनाझारखंड मौसम अपडेटझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारChange in weather in Jharkhandpossibility of storm and thunderstorm in JharkhandJharkhand weather updateJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





