झारखंड

Chandil : सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक घायल

Tara Tandi
23 Feb 2025 10:58 AM IST
Chandil : सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक घायल
x
Chandil चांडिल : जमशेदपुर-रांची मुख्य मार्ग (एनएच 33) पर चौका के पास शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के काठघोड़ा निवासी कालीदास उरांव (27 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना मिलते हैं चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल पहुंचाया. चांडिल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, युवक फुटबॉल प्रतियोगिता देखने चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाड़ीह गया था. फुटबॉल मैच देखकर वापस घर लूटने के दौरान चौका में वह दुर्घटना का शिकार हो गया. उसकी स्कूटी चौका में ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन के डिवाइडर से टकरा गई.
Next Story