झारखंड

चांडिल : सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त जख्मी, अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार धक्का

Sarita
18 Aug 2022 9:21 AM IST
Chandil: Deranged injured in road accident, hit hard by unknown vehicle
x

फाइल फोटो 

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी के निकट टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक विक्षिप्त गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना अहले सुबह की बताई जा रही है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी के निकट टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक विक्षिप्त गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना अहले सुबह की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आसनबनी क्षेत्र में एक विक्षिप्त आदमी बीते कई दिनों से घूम रहा था. गुरुवार को अहले सुबह किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया
सुबह जब लोगों ने सड़क किनारे उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी सूचना चांडिल थाना की पुलिस को दी. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचा. सुबह आठ बजे चांडिल थाना की पुलिस आसनबनी पहुंची और वाहन की व्यवस्था कर गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर पहुंचाया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद विक्षिप्त बेहोश था, उसकी सिर्फ सांस चल रही थी.
Next Story