झारखंड

चाकुलिया : जयपुर में पर्यावरण पर आयोजित व्याख्यानमाला में शामिल होंगी पद्मश्री जमुना टुडू

Renuka Sahu
15 Oct 2022 6:13 AM GMT
Chakulia: Padmashree Jamuna Tudu will attend the lecture series on environment in Jaipur
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

राजस्थान के जयपुर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पशु चिकित्सालय तथा पशु विज्ञान महाविद्यालय में आगामी 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पर्यावरण से संबंधित व्याख्यानमाला में चाकुलिया की पद्मश्री जमुना टुडू शामिल होंगी.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान के जयपुर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पशु चिकित्सालय तथा पशु विज्ञान महाविद्यालय में आगामी 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पर्यावरण से संबंधित व्याख्यानमाला में चाकुलिया की पद्मश्री जमुना टुडू शामिल होंगी. इसके लिए उन्हें संस्थान के चेयर पर्सन कैलाश राज सैनी द्वारा पर्यावरणविद के रूप में आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है. भारत सरकार से मान्यता प्राप्त इस महाविद्यालय में पशु चिकित्सक का पाठ्यक्रम संचालित होता है. इसमें 700 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. पद्मश्री जमुना टुडू ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगी.

Next Story