
x
Chaibasa चाईबासा : टोंटो थाना की पुलिस ने दो दिन से लापता महिला का शव जंगल से बरामद किया है. अपराधियों ने धारदार तेज हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की है. महिला की पहचान किताहातु टोला लातार गांव निवासी सुखमति लोहार के रूप में हुई है.
घर से निकली, पर लौटी नहीं
जानकारी के अनुसार, सुखमती लोहार सोमवार को अपने घर से निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं आई. खोजबीन के दौरान गांव के जंगल से उसका शव बरामद किया गया. इधर, घटना की जानकारी टोंटो थाना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जमीन विवाद या डायन बिसाही का हो सकता है मामला
पुलिस ने बताया कि मृतका की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या की है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन प्रथम दृष्टया से यह जमीन विवाद या फिर डायन बिसाही का मामला लगता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. परिजनों ने बताया कि महिला की हत्या क्यों की गई, इसका उन्हें कुछ भी पता नहीं है.
TagsChaibasa महिलागला रेतकर हत्याथी लापताChaibasa woman murdered by slitting throatmissingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





