झारखंड

Chaibasa:दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो लोग बुरी तरह घायल

Sarita
6 Feb 2026 7:15 AM IST
Chaibasa:दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो लोग बुरी तरह घायल
x
Chaibasa: रात लगभग 9:00 बजे, नोवामुंडी तोड़े टोपा मुख्य मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर में मंगल पूर्ति (23 वर्ष) और सुनील बरजो (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. पल्सर पर सवार मंगल पूर्ति, महुदी जारका साई टोला के रहने वाले हैं, टक्कर के बाद बेहोश हो गए और उनके सिर और कान से खून बह रहा था. वहीं, हीरो होंडा स्प्लेंडर पर सवार सुनील बारजो, जो तोड़े टोप्पा के रहने वाले हैं, भी गंभीर रूप से घायल हो गए|
घायलों को तुरंत टाटा स्टील एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया|पुलिस ने दुर्घटना स्थल से बाइक को जब्त कर कैंपर में लोड कर थाने ले जाया. जानकारी के अनुसार, मंगल पूर्ति बेंगलुरु में काम करते थे और आज ही बेंगलुरु से लौटे थे. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने घायलों की हालत का जायजा लिया. स्थानीय लोग इस दुर्घटना से चिंतित हैं और पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है|
Next Story