
x
Chaibasa चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र की नक्सल प्रभावित क्षेत्र नवादा जंगल से सुरक्षा जवानों ने सर्च अभियान के दौरान नक्सली डंप में छिपाकर रखे गए 35 लाख रुपए बरामद किए हैं.
बताया जाता है कि इस राशि का उपयोग सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और विस्फोटक सामग्री खरीदने की योजना को अंजाम देने के लिए किया जाना था. लेकिन सुरक्षा बलों ने रविवार को अपने कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान चलाया. पुलिस की टीम ने कराईकेला क्षेत्र में छापेमारी कर नकदी बरामद किया. इससे नक्सली संगठन पर आर्थिक चोट पहुंची है.
सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों द्वारा लेवी व अन्य जगह से उगाही किए गए रुपयों को एक जगह रखा गया था. रुपये की बरामदगी के बाद पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है.
TagsChaibasa नक्सलियों ठिकाने35 लाख रुपये बरामदChaibasa Naxals hideoutRs 35 lakh recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





