झारखंड

चाईबासा : सप्लाई ग्रिड में तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित

Sarita
19 Aug 2022 11:49 AM IST
Chaibasa: Power supply disrupted since morning due to technical problem in the supply grid
x

फाइल फोटो

चाईबासा में शुक्रवार को सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप है. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

चाईबासा : सप्लाई ग्रिड में तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित, पानी के लिए लोग परेशान
चाईबासा में शुक्रवार को सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप है. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली आपूर्ति ठप होने से कई घरों में पानी की समस्या हो गई है. बिजली नहीं होने के कारण लोग घर में पानी नहीं भर पा रहे हैं. विदित हो कि यहां हर घर में सप्लाई पानी नहीं आता है. वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा विभाग को शिकायत की गई. विभाग के मुताबिक सप्लाई ग्रिड में तकनीकी समस्या उत्पन्न होने से फिलहाल बिजली आपूर्ति ठप है. लेकिन जल्द ही बहाल कर दी जायेगी.
Next Story