झारखंड

Chaibasa : पुलिस ने लूट की स्कूटी को किया बरामद

Tara Tandi
12 Sept 2024 6:59 PM IST
Chaibasa : पुलिस ने लूट की स्कूटी को किया बरामद
x
Chaibasa चाईबासा : जगन्नाथपुर पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में 11 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर चोरी गई स्कूटी एवं मोबाइल के साथ एक अपराधी को शिव मंदिर जगन्नाथपुर के पास गिरफ्तार किया. मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देशानुसार गठित टीम ने 11 अगस्त को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुबह करीब 10 बजे कोलायसाई गांव के पास मुख्य सड़क से वादिनी कुनी गागराई, पति- सेलगल गागराई, ग्राम लुपुंगपी, थाना- कुमारडुंगी से अज्ञात अपराधी के द्वारा वादिनी का स्कूटी (ओडी09के-6062) एवं मोबाइल लूट की घटना हुई थी. इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था.
Next Story