
x
Chaibasa चाईबासा : सुरक्षाबलों सुरक्षाबलों ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 16 आईईडी बरामद हुए हैं. प्रत्येक आईईडी का वजन दो किलो है. एसपी को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में गोला-बारूद छुपाकर रखा है. ताकि उनके विरुद्ध सुरक्षा बलों का अभियान रोकते हुए उन्हें हानि पहुंचाई जा सके. इसके बाद झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ व एसएसबी के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन कर जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो-दो किलो के 16 आईईडी बरामद किए.
कई बड़े नक्सली सक्रिय
नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इसे देखते हुए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अजय महतो अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई थी. उल्लेखनीय है कि चाईबासा पुलिस ने बीते 4 जुलाई को 30 आईईडी और इससे पहले 18 हजार पीस डेटोनेटर बरामद किया गया था.
TagsChaibasa नक्सलियोंलगाए विस्फोटक16 आईईडी बरामदChaibasa Naxalites planted explosives16 IEDs recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





