झारखंड

चाईबासा : ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 5 बच्चों को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती

Sarita
13 Oct 2022 11:54 AM IST
Chaibasa: 5 children suffering from brain malaria were admitted to Sadar Hospital
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

टोन्टो पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी की पहल पर बुधवार की देर शाम ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 5 बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टोन्टो पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी की पहल पर बुधवार की देर शाम ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 5 बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी बच्चे टोन्टो गांव के रहने वाले अति निर्धन परिवार के बच्चे हैं, जो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. गांव के ही एक युवक को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने मुखिया को जानकारी दी.

इसके बाद मुखिया ने अपने संसाधन से सीएचसी टोन्टो में बच्चों को ले जाकर दिखाया. लेकिन चिकित्सकों ने बच्चों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत ही चाईबासा रेफर कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है. सभी बच्चे अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में हैं.
Next Story