झारखंड
Chaibasa: 12 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप
Tara Tandi
23 May 2025 3:33 PM IST

x
Chaibasa चाईबासा: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जुगीदारु गांव में जमीन विवाद में एक 12 साल के बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. घटना गुरुवार शाम की है. हालांकि मृतक के माता-पिता ने शुक्रवार को थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. परिजनों ने अपने पड़ोसी चंद्रमोहन बानसिंग पर हत्या का आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार, सिकुड़ बानसिंह का बेटा अर्जुन बानसिंह गुरुवार की शाम अपने घर के पड़ोस में आम तोड़ने गया था. जब वह आम तोड़कर घर लौट रहा था तो पड़ोस में रहने वाले चंद्र मोहन बानसिंह ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चंद्र मोहन बानसिंह घर से फरार हो गया.
इधर सिकुड़ बानसिंह शुक्रवार को थाना में पहुंचे और आरोपी चंद्र मोहन बानसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
सिकुड़ बानसिंह का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से उनका चंद्र मोहन बानसिंह के साथ जमीन विवाद चल रहा था. इसे लेकर ही उसने उनके बेटे की हत्या कर दी.
TagsChaibasa 12 सालबच्चे गला रेतकर हत्यापड़ोसी आरोपChaibasa 12 years old child murdered by slitting throatneighbor accusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





