
x
फाइल फोटो
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो जाएगा। राज्यपाल रमेश बैस के अभिभाषण के साथ शुरू होने वाला यह बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो जाएगा। राज्यपाल रमेश बैस के अभिभाषण के साथ शुरू होने वाला यह बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग(संसदीय कार्य) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक, राज्य के वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट तीन मार्च को सदन में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे।
चार प्रश्नकाल होंगे
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के लिए जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, सत्र में कुल चार मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होंगे। इसमें विधानसभा के सदस्य सीधे मुख्यमंत्री से सवाल कर सकेंगे। यह प्रश्नकाल प्रत्येक सोमवार को होगा। 28 फरवरी, सात मार्च, 14 मार्च और 21 मार्च को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल होगा।
28 फरवरी को होगा धन्यवाद प्रस्ताव
बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जो 25 फरवरी को होगा। इसके बाद 28 फरवरी को सत्र आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव भी होगा।
Next Story





