झारखंड
Ranchi में ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला समेत 5 अरेस्ट
Tara Tandi
11 July 2025 7:06 PM IST

x
Ranchi रांची : रांची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुमित तिर्की, पारस कुमार, मो. इस्माइल, मोहिनी शर्मा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया.इनके पास से 36.70 ग्राम ब्राउन शुगर समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है.
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि इस अभियान के तहत एक महिला सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
एसएसपी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार स्थित मोहिनी देवी अपने किराए के घर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर का कारोबार कर रही है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार किया गया.
TagsRanchi ब्राउन शुगर गिरोहभंडाफोड़एक महिला समेत 5 अरेस्टRanchi Brown Sugar Gang busted5 arrested including a womanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





