
x
Bokaro बोकारो: बोकारो रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड में रविवार रात गोलियों की आवाज़ से हड़कंप मच गया, जब कुर्मीडीह के रहने वाले सचिन यादव (26) को सरेआम गोली मार दी गई। सीने में दो गोलियां लगने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने का आरोप भोला (28) नाम के एक युवक पर लगा है। घटना के बाद वह भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेशन परिसर में मौजूद सचिन और भोला के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ी तो भोला ने देसी पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं। दोनों गोलियां सचिन के सीने में लगीं। वह जमीन पर गिर पड़ा, जिससे ऑटो स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर GRP थाना प्रभारी शंकर कुमार और बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिवार के लोग फूट-फूटकर रो रहे थे।बताया जा रहा है कि भोला और सचिन के बीच एक हफ्ते पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शक है कि यह घटना उसी रंजिश की वजह से हुई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का क्रिमिनल बैकग्राउंड है और वह पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsBokaroयुवकहत्याBokaroyoung manmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





