
x
Bokaro बोकारो: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चास-तलगड़िया मुख्य मार्ग पर धंडाबार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घल्टू रजवार (48) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि घल्टू रजवार अपनी बाइक (JH 09 KU 2311) से अमलाबाद ओपी क्षेत्र के भंडारीबांध गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से पार्टी कर चास के भवानीपुर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क जाम हो गया।
मृतक जोधाडीह मोड़ स्थित एक दुकान पर मजदूरी करता था। उसके दो बेटे हैं और वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। घटना के बाद से उसका परिवार गमगीन है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव को उठाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, वे शव को नहीं हटाने देंगे। खबर लिखे जाने तक शव सड़क पर पड़ा था।
TagsBokaroवाहनधक्केयुवकमौत Bokarovehiclehityoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





