
x
Bokaro बोकारो: जिले के बरमसिया ओपी क्षेत्र के नूतनडीह में 14 मई को एक युवक सहदेव बाउरी (28 वर्ष) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के रंजीत बाउरी के पुत्र जयदेव बाउरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू और अभियुक्त का खून से सना गमछा बरामद किया गया है. जयदेव बाउरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका सहदेव बाउरी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और उसने चाकू से सहदेव बाउरी के गले पर वार कर दिया. यह जानकारी चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बरमसिया ओपी में प्रेसवार्ता कर दी.
एसडीपीओ ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि गांव में भोक्ता पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य चल रहा था. सहदेव बाउरी कार्यक्रम में गया हुआ था. इसी दौरान अभियुक्त जयदेव बाउरी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था. अभियुक्त ने बताया है कि उसने घटना को अकेले ही अंजाम दिया है. छापेमारी टीम में बरमसिया ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार, एसआई राहुल सिंह, एएसआई सुनील उरांव, शिवशंकर प्रसाद, रंजीत कुमार चौधरी शामिल थे.
TagsBokaro हत्याकांड आरोपी गिरफ्तारपुलिस भेजा जेलBokaro murder accused arrestedpolice sent him to jailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





