झारखंड
Bokaro: जज के बॉडीगार्ड की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
12 Feb 2025 7:05 PM IST

x
Ranchi बोकारो : जज के बॉडीगार्ड की गोली लगने से मौत हो गई. यह घटना बोकारो जिला के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 स्थित आवास संख्या 2068 में हुई है. घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है. लेकिन इसकी जानकारी बुधवार को हुई. जहां जिला पुलिस बल के जवान चंदन कुमार शांडिल्य की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. चंदन द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने की आशंका जाहिर की जा रही है. गोली सीधे उनके सिर को भेदते हुए शरीर से बाहर निकल गई है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया. मृतक जवान चंदन एडीजे-4 के यहां तैनात थे.
मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे जवान
मृतक जवान चंदन बिहार के नवादा जिले के हिसुआ गांव के रहने वाले थे और परिवार के साथ बोकारो में रह रहे थे. प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पाई है. पुलिस परिवार से पूछताछ कर रही है और व्यक्तिगत या मानसिक तनाव जैसे कारणों की भी जांच कर रही है.
TagsBokaro जज बॉडीगार्डगोली लगने मौतजांच जुटी पुलिसBokaro judge bodyguard died due to gunshotpolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





