झारखंड

Bokaro: चास के इलेक्ट्रिकल गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Tara Tandi
30 March 2025 2:10 PM IST
Bokaro: चास के इलेक्ट्रिकल गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
x
Bokaro बोकारो : चास की लक्ष्मी नारायण हार्डवयर गली स्थित न्यू अग्रवाल इलेक्ट्रिकल गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई. अगलगी की इस घटना में गोदाम में रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रिकल सामान जल कर राख हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. दो दमकल गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घंटों की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान इलेक्ट्रिकल वेयर हाउस के ऊपरी तल्ले पर कई लोग फंसे हुए थे. उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित निकला गया.
कचरा जलाने के दौरान आग लगने की बात सामने आई है. गोदाम के मालिक सुमित अग्रवाल ने बताया कि आगलगी की घटना में उन्हें 75 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है.
Next Story