झारखंड

बोकारो : नाली में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Sarita
8 Oct 2022 10:58 AM IST
Bokaro: Death of a bike rider after falling in the drain, police engaged in investigation
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

जिले के चास थाना क्षेत्र के चिरा चास स्थित गांधजोरी रोड में एक बाइक अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिले के चास थाना क्षेत्र के चिरा चास स्थित गांधजोरी रोड में एक बाइक अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी. नाली में गिरने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान फुसरो निवासी मुकेश कुमार सिन्हा (30 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोग जब सुबह उठे तो देखा कि गांधजोडी नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा है. लोगों ने घटना की तुरंत पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

नाली में पड़ा हुआ था युवक का शव
घटना के संबंध में चीरा चास पुलिस पिकेट प्रभारी कुमार मेहता ने बताया कि एक व्यक्ति और बाइक नाली में पड़ा हुआ था. स्थानील लोगों की मदद से युवक को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रभारी कुमार मेहता ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है. पोस्टमार्टम कराने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Story