
x
Bokaro बोकारो: पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक मकान की छत पर गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो अवध सिनेमा हॉल परिसर निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र विकास कुमार (20) के रूप में हुई। मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला मृतक फुसरो स्टेशन रोड स्थित चंदेल मार्केट स्थित राशन दुकान में काम करता था।
मृतक के बड़े भाई बादल कुमार ने बताया कि विकास बुधवार की दोपहर झगड़ा होने के बाद गुस्से में घर से निकला था। रात भर जब वह घर नहीं लौटा तो चंद्रपुरा रोड में खोजबीन की गई। घटना की सूचना मिलने पर जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर सलेंद्र कुमार सिंह, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, एसआई सुनील कुमार पटेल और बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक का परिवार गमगीन और बदहवास है।
इंस्पेक्टर सलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अस्पताल भेज दिया है। जिस घर में शव मिला है, वह कपूर मिश्रा का है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुबह छत पर युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। युवक वहाँ कैसे आया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
TagsBokaroछतयुवकशव Bokaroroofyoung manbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





