झारखंड

मानसून सत्र में इन मुद्दों पर सोरेन सरकार को घेरेगी बीजेपी, जल्द होगी विधायक दल की बैठक

Sarita
26 July 2022 9:20 AM IST
BJP will surround Soren government on these issues in monsoon session, legislature party meeting will be held soon
x

फाइल फोटो 

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा ने सरकार को अवैध खनन, भ्रष्टाचार और गौ तस्करी के मुद्दों पर घेरेगी। 29

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा ने सरकार को अवैध खनन, भ्रष्टाचार और गौ तस्करी के मुद्दों पर घेरेगी। 29 जुलाई से 5 अगस्त तक चलने वाला मानसून सत्र हंगामेदार हो सकता है। इसके लिए जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक भी होनी है। भाजपा द्वारा रांची के तुपुदाना में गो तस्करों के द्वारा रौंद कर मार दी गई दारोगा संध्या टोपनो का मामला भी सत्र में उठाया जाएगा।

इस मामले के जरिए संताल से लेकर दूसरे हिस्सों से होने वाली गो तस्करी का मुद्दा उठाया जाएगा। बीते विधानसभा सत्र में भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज गंगा नदी हादसे के बाद फेरी सर्विस के जरिए खनिज की अवैध तस्करी का मुद्दा उठाया था, अब इस मामले में ईडी की कार्रवाई हो रही है। ईडी ने बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया है, ऐसे में विपक्ष के द्वारा इस मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है।
आरोपियों की बड़े पदों पर तैनाती का मुद्दा भी उठेगा
भाजपा के द्वारा मानसून सत्र में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर अलग से रणनीति बनायी जा रही है। भ्रष्टाचार के आरोपों को जिम्मेदार पदों पर तैनात किए जाने को लेकर भी भाजपा ने रणनीति बनानी शुरू की है।
Next Story