झारखंड

तेज गति के कारण बाइक दुर्घटना का शिकार, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sarita
28 April 2024 10:00 AM IST
तेज गति के कारण बाइक दुर्घटना का शिकार, दो लोग गंभीर रूप से घायल
x
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड स्थित आमबागान के समीप सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार बरमसिया ओपी क्षेत्र के भाराजोरी गांव निवासी 28 वर्षीय करण उरांव,20 वर्षीय पियूष उरांव व 18 वर्षीय सत्य उरांव बुरी तरह घायल हो गए.

चंदनकियारी : चंदनकियारी थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड स्थित आमबागान के समीप सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार बरमसिया ओपी क्षेत्र के भाराजोरी गांव निवासी 28 वर्षीय करण उरांव,20 वर्षीय पियूष उरांव व 18 वर्षीय सत्य उरांव बुरी तरह घायल हो गए. जिसे सीएचसी चंदनकियारी में प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया.

घटना शनिवार शाम की है. जब तीनों घायल एक ही बाइक पर सवार होकर बरमासिया की ओर से चंदनकियारी आ रहा था. इसी क्रम में तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना हुई. दूसरी और आमलाबाद ओपी क्षेत्र के सीतानाला समीप NH 218 में एक कर ने मलबहक ऑटो को जोड़ा टक्कर मार, कर का बुरी तरह से हुई क्षति, कर के अंदर यार बाग खुल जाने के कारण चालक समेत सवार का जान बाल-बाल बचा.
बताया जा रहा कि कर सवार नशे में धुत होने के कारण अचानक अपना स्टेरिंग घूमने से बगल में गुजर रहे मालवाहक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ऑटो में काफी छति हो गई है घटना की जानकारी मिलने के बाद आमलाबाद ओपी पुलिस पहुंचकर कर को कब्जे में लिया, और सड़क पर लगी जाम को हटाया.


Next Story