झारखंड

बड़ी नक्सली वारदातः गिरिडीह में नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर उड़ाया पुल, एक दिन पहले मोबाइल टावर उड़ा दिया था

Renuka Sahu
23 Jan 2022 4:05 AM GMT
बड़ी नक्सली वारदातः गिरिडीह में नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर उड़ाया पुल, एक दिन पहले मोबाइल टावर उड़ा दिया था
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर गिरिडीह से आई है। जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बड़ी खबर गिरिडीह से आई है। जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिले के नचनिया पहाड़ी से नुरंगो के बीच बराकर नदी पर बने पुल को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। नक्सलियों ने शनिवार रात विस्फोटक लगाकर इस पुल को उड़ा दिया।

घटना गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत की है। आधी रात के बाद नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम। गाण्डेय के पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा के अथक प्रयास से यह पुल बना था जिसमें साढे तेरह करोड़ की लागत आई थी। इस पुल का विधिवत उद्घाटन नही हो पाया था लेकिन आवागमन हो गया था। आस पास के लोगों को इस पुल के बन जाने से काफी सुविधा मिल रही थी। फिलहाल आवागमन ठप पड़ गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस नही पहुंची थी। मौके पर नक्सल पर्चा भी छोड़ा गया है। भाकपा माओवादी ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
प्रतिरोध दिवस के दूसरे दिन फिर नक्सलियों ने विध्वंसक कार्रवाई की है। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
एक दिन पूर्व शुक्रवार रात भी नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने मधुबन और खुखरा में लगे दो मोबाइल टावरों को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया था।
Next Story