झारखंड

बड़ा हादसा: देवघर में ट्रक और बाइक में टक्कर के कारण दो लोगों की मौत

Gulabi Jagat
22 April 2022 11:36 AM IST
बड़ा हादसा: देवघर में ट्रक और बाइक में टक्कर के कारण दो लोगों की मौत
x
ट्रक और बाइक में टक्कर
देवघर: जिले में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. हादसा देवघर-बुढ़वा कुरा के पास ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर के कारण हुआ. दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में मारे गए एक व्यक्ति की पहचान बसवरिया निवासी ललन पंडित के रूप मे की गई , जबकि दूसरे शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Next Story