झारखंड

बेरमो : जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने संदिग्ध को लिया हिरासत में

Sarita
1 Oct 2022 10:26 AM IST
Bermo: Woman shot dead in land dispute, police took suspect into custody
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के पटेल नगर फुसरो में जमीन विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के पटेल नगर फुसरो में जमीन विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस मामले को लेकर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

चाचा पर लगाया गोली चलाने का आरोप
मृतका रेनू देवी के बेटे ने बताया कि खाना खाकर बाहर निकला तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जब देखा तो उसकी मां नीचे गिरी हुई है. जब नजदीक जाकर देखा तो सर में खून निकल रहा था. आनन फानन में स्थानीय लोगो की मदद से उसे सेन्ट्रल अस्पताल ढोरी ले जाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. बेटे ने चाचा पर गोली मारने का आरोप लगाया है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि बहुत दिन से जमीन का विवाद चल रहा है.इस संबंध में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि घटना के बाद कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है.
Next Story