झारखंड

बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा ने लड्डू गोपाल संग खेली होली

Gulabi Jagat
10 March 2025 7:11 PM IST
बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा ने लड्डू गोपाल संग खेली होली
x
Bhilwara: बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा व महिला मंडल ने कान्हा संग खेली होली और फाग उत्सव मनाया और प्यारे से कान्हा को छप्पन भोग लगाया। क्षेत्रीय सभाध्यक्ष महेश जाजू व महिला मंडल अध्यक्ष शोभा राठी ने बताया की फाग उत्सव रामेश्वरम भवन में स्नेह भोज के साथ समस्त क्षेत्र के सभा के सदस्यो के साथ मनाया गया। महिलाएं और पुरुषों ने भजन गए और सबने अपना अपना हुनर दिखाया। निलेश सोडाणी, दिनेश मानसिंहका मिताली मानसिंहका और जगदीश जी सोनी ने चंग की ताप से रंग जमाया। महिला मंडल सचिव सुनीता लढा ने बताया कि भजनों पर सुंदर नृत्य और गुलाल एवं फूलों से होली खेली महिलाओं ने कान्हा को रिझाने का आनंद लिया। इस फाग उत्सव में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें लीला राठी, शशि अजमेरा, लीला काबरा, मीता सोमानी, मंजू नियति, शशि धुपड, रेखा जागेटिया, शिल्पा ईनाणी मंजू मोदानी, जया राठी इत्यादि महिलाएं मौजूद थी। सचिव परीक्षित नामधर ने बताया की कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। आयोजन मे जिला सभा व नगर सभा के प्रदाधिकारीयो ने भी भाग लिया।
Next Story