झारखंड

बहरागोड़ा : चाकुलिया के केरुकोचा में फ्लाई ओवर पर बनी रेलिंग से टकराई बाइक, दो जख्मी

Sarita
20 Oct 2022 8:50 AM IST
Baharagora: Bike collided with railing on flyover in Kerukocha, Chakulia, two injured
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित केरुकोचा के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर विगत देर रात्रि एक बाइक फ्लाई ओवर पर बनी रेलिंग से अनियंत्रित हो कर जा टकराई.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित केरुकोचा के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर विगत देर रात्रि एक बाइक फ्लाई ओवर पर बनी रेलिंग से अनियंत्रित हो कर जा टकराई. इस घटना में बहरागोड़ा के इचड़ाशोल निवासी विदेशी देहरी 26 वर्षीय और 27 वर्षीय सपन नायक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों अपनी बाइक से घाटशिला से अपने गांव लौट रहे थे. दोनों घायल अवस्था में एनएच पर गिरे हुए थे. श्यामसुंदरपुर थाना की गश्ती गाड़ी से दोनों घायलों को पुलिस ने बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया. प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को उड़ीसा के बारीपदा रेफर कर दिया.

Next Story