झारखंड

‍Baharagoda : धान रोपाई कर रही महिला की ठनका गिरने से हुई मौत

Tara Tandi
28 July 2024 2:36 PM GMT
‍Baharagoda : धान रोपाई कर रही महिला की ठनका गिरने से हुई मौत
x
‍Baharagoda ‍बहरागोड़ा : रविवार को दोपहर बाद बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरहागाड़ियां गांव निवासी महिला सुहागी मुर्मू (35)की वज्राघात से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार आसपास के ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर मृतक महिला अपने ही खेत में धान रोपाई रही थी. तभी अचानक बारिश शुरू हो गयी और ठनका उसके ऊपर गिरा. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी. स्थानीय महिलाओं ने उसे उठाकर घर लाया. मौके पर पुलिस तथा प्रशासन के पदाधिकारी पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
Next Story