छत्तीसगढ़

CM साय ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

Shantanu Roy
28 July 2024 7:09 PM IST
CM साय ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
Next Story