झारखंड

बोकारो में शांति बनाए रखने की अपील

Saba Naaz
25 Jun 2026 7:37 PM IST
बोकारो में शांति बनाए रखने की अपील
x

Jharkhand: बोकारो में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से भाईचारा बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सिटी डीएसपी Rajeev Ranjan ने किया। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी लोग मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त

फ्लैग मार्च के दौरान सेक्टर 1, 2, 3, 4, दुंदीबाद बाजार, हरला थाना क्षेत्र के करमाटांड, हरला मोड़ और बास्तेजी जैसे इलाकों में पुलिस बल ने गश्त की। इस दौरान कई थाना क्षेत्रों के इंस्पेक्टर और अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस टीम में सेक्टर 4 इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, हरला इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, सेक्टर 6 इंस्पेक्टर संगीता कुमारी सहित अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी सख्ती

ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। एएसपी, बीडीओ, सीओ और विभिन्न थाना प्रभारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में जवानों के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अफवाहों से दूर रहने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। साथ ही कहा गया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस लगातार निगरानी रखेगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। बोकारो पुलिस का यह कदम इलाके में शांति और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Story