
x
JHARKHAND झारखंड: स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध दर और खासकर सूर्या हांसदा प्रकरण को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। मेहता ने कहा कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर पुलिस का एक टूल बन चुका है, जिसे कुछ मठाधीश अपने वर्चस्व के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी सीआईडी जांच की मांग कर रही है, लेकिन सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं है क्योंकि यह भी झारखंड पुलिस का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आजसू पार्टी सड़क से लेकर कोर्ट तक इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।
संजय मेहता ने आईएएनएस से कहा, "हमने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने केस स्वीकार कर लिया है और हम तथ्यों को इकट्ठा कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम लोग सड़क पर भी उतरेंगे। फिलहाल हम सीआईडी जांच और मानवाधिकार आयोग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हमने इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की है, क्योंकि राज्य में इस एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "यह एनकाउंटर नहीं बल्कि एक पुलिसिया मर्डर है, ऐसा भी आरोप लगाया जा रहा है। परिवार वालों के जो दावे हैं, उन्हें भी सच्चाई के साथ जांच के जरिए सामने लाना जरूरी है। पुलिस ने जो बताया कि सूर्या ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, तो जवाबी कार्रवाई में गोली चली, वह संदेहास्पद है। अगर कोई भाग रहा होता, तो गोली पीछे से लगती, लेकिन पुलिस ने जो कहानी बनाई है वह झूठी और फर्जी लगती है।" उन्होंने कहा, "पुलिस ने दावा किया कि सूर्या हांसदा के शरीर पर कई दाग हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि ये दाग कैसे लगे। हम चाहते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने आए।"इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजसू पार्टी ने यह भी साफ किया कि वे किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Tagsझारखंड राजनीतिसूर्या हांसदा एनकाउंटरसंजय मेहता आजसूसीबीआई जांचपुलिसिया मर्डरमानवाधिकार आयोगभ्रष्टाचारझारखंड पुलिसझारखंड सरकारअपराध दरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





