झारखंड

आदित्यपुर : मोबाइल चोरी कर भाग रही थी महिला, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Sarita
14 Sept 2022 11:56 AM IST
Adityapur: Woman was running away after stealing mobile, people handed over to police
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर मांझी टोला में लोगों ने एक महिला को चोरी करने पर बुरी तरह से पीटा है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर मांझी टोला में लोगों ने एक महिला को चोरी करने पर बुरी तरह से पीटा है. स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक महिला अपने बच्चों के साथ सोनू कुमार के घर भीख मांगने आई थी. महिला ने सोनू के घर से चावल मांगा, लेकिन सोनू कुमार की तरफ से चावल देने से इंकार कर दिया गया. चावल नहीं मिलने पर महिला ने अपने बच्चों के साथ घर में रखे दो सैमसंग के मोबाइल की चोरी कर भाग निकली.

पुलिस कर रही महिला से पूछताछ
वहीं, बगल घर में रहने वाली एक महिला को शक होने पर उसने सोनू के घर में पूछताछ की. सोनू कुमार ने जब अपने घर में सामान देखा तो उसे दो मोबाइल नहीं मिले. इस कारण उसे शक हुआ की भीख मांगने आई महिला मोबाइल चोरी करके भाग निकली है. इसके बाद सोनू ने तुरंत दौड़ कर महिला को मोबाइल सहित रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने महिला की धुनाई कर दी. सूचना देकर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
Next Story