झारखंड

Adityapur : सखी वन स्टॉप सेंटर ने किया छात्राओं को जागरूक

Tara Tandi
6 Oct 2024 7:17 PM IST
Adityapur : सखी वन स्टॉप सेंटर ने किया छात्राओं को जागरूक
x
Adityapur आदित्यपुर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर राज्य महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के मार्गदर्शन में सखी स्टाॅप सेंटर के कर्मियों ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदित्यपुर में शिक्षा, पोषण कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, महिलाओं कें प्रति हिंसा एवं बाल विवाह विषयों पर आवासित छात्राओं को जागरूक किया.
इस मौके पर छात्राओं के बीच “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ” से संबंधित क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता लेखन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के समापन के उपरांत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए छात्राओं के बीच पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं.
Next Story