झारखंड

आदित्यपुर थाना प्रभारी ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान

Sarita
28 Sept 2022 11:58 AM IST
Adityapur police station in-charge launched encroachment free campaign
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

थाना अंतर्गत आयडा भवन से सटे बॉउंड्रीवॉल, घुनिया बस्ती और कई जगहों से बुधवार को सुबह-सुबह आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। थाना अंतर्गत आयडा भवन से सटे बॉउंड्रीवॉल, घुनिया बस्ती और कई जगहों से बुधवार को सुबह-सुबह आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. इस दौरान थाना प्रभारी राजन कुमार ने फुटपाथी दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा कि आम जनता की परेशानी एकदम बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिससे आम जनता को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़े वह बर्दाश्त योग्य नहीं है. विदित हो कि आए दिन अतिक्रमण को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. इससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. वहीं थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा को देखते हुए लोगों से अपील की, कि ऐसी कोई भी गलती न करें जिससे हमें या आम जनता को परेशानी हो, जिसे में एक दम बर्दाश्त नही करूंगा.

Next Story