झारखंड

आदित्यपुर पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, गिरफ्त में आए 50 से अधिक बाइक सवार

Sarita
6 Sept 2022 10:54 AM IST
Adityapur police launched anti crime checking campaign, more than 50 bike riders caught
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

आदित्यपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र के अंडा होटल के पास एंटी क्राइम चेकिंग चलाया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आदित्यपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र के अंडा होटल के पास एंटी क्राइम चेकिंग चलाया. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान 50 से अधिक बाइक सवार पुलिस के गिरफ्त में आए. जो बगैर हेलमेट और अधूरे कागजात के साथ पकड़े गए थे. पुलिस की चेकिंग देख कईयों ने अपने घर का भी दिशा बदल लिया.

लोगों ने थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की
चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया. चेकिंग के दौरान पकड़े गए लोगों ने फाइन भरने का भी ऑफर दिया लेकिन थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि बाबू जो पैसे मुझे दे रहे हो कृपया करके तुम इन पैसों से हेलमेट खरीद लो जिससे तुम अपने और परिवार की सुरक्षा कर सकोगे. थाना प्रभारी ने सभी व्यक्ति को एक लाइन से खड़ा करवाया और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की चेतावनी दी. थाना प्रभारी की बातें सुनकर लोगों ने अपना अपराध स्वीकारा और आइंदा बगैर हेलमेट बाइक नहीं चलाने का संकल्प लिया. स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की. पकड़े गए लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया की भविष्य में यह गलती दोबारा नहीं होगी.
Next Story