झारखंड

आदित्यपुर : 18 अक्टूबर को बेल्डीह क्लब में नीतिजा जमशेदपुर का मिलन समारोह, जुटेंगे देश-विदेश के एनआईटीयन

Sarita
15 Oct 2022 8:59 AM IST
Adityapur: Meeting ceremony of Nitija Jamshedpur at Beldih Club on October 18, NITians from country and abroad will gather
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

नीतिजा का मिलन समारोह 18 अक्टूबर को बेल्डीह क्लब में होने जा रहा है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नीतिजा (NITJAA Jamshedpur Chapter) का मिलन समारोह 18 अक्टूबर को बेल्डीह क्लब में होने जा रहा है. मिलन समारोह में देश-विदेश में रहने वाले पूर्व एनाइटियन छात्र शामिल होंगे. इस बात की जानकारी कर्नल आरपी सिंह और एक्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य एनआईटी जमशेदपुर एलुमिनी एसोसिएशन ने दी है.

पूर्व छात्रों से समारोह को सफल बनाने के लिए किया गया है अनुरोध
कर्नल आरपी सिंह ने बताया कि एनआईटी जमशेदपुर के सभी पूर्व छात्र (एलुमिनी) जो जमशेदपुर और आस पास के क्षेत्र में रह रहे हैं, वे सब 18 अक्टूबर को बेल्डीह क्लब में आयोजित मिलन समारोह में हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि यह पहला मौका हैं जब इस तरह का मिलन समारोह जमशेदपुर में आयोजित हो रहा हैं. इसमें देश के साथ विदेशों में रहनेवाले वरिष्ठ छात्र भी शामिल होंगे. समारोह में संगीत के साथ अन्य इवेंट्स का भी आयोजन किया जाएगा है. मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. सभी एनआईटी के पूर्व छात्रों से इस समारोह में शामिल होने और इसे सफल बनाने की अपील की गई. समारोह शाम छह बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा.
Next Story