झारखंड

आदित्यपुर : कांड्रा बाजार पहुंची गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की भारत जोड़ो यात्रा

Sarita
16 Oct 2022 11:15 AM IST
Adityapur: India Jodi Yatra of Gamharia Block Congress Committee reached Kandra Bazar
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी भारत जोड़ो अभियान पदयात्रा करते हुए रविवार सुबह कांड्रा बाजार पहुंची.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी भारत जोड़ो अभियान पदयात्रा करते हुए रविवार सुबह कांड्रा बाजार पहुंची. पदयात्रा का नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष होपना हेंब्रम व गम्हरिया प्रखंड भारत जोड़ो अभियान के प्रभारी विशु हेंब्रम ने किया. इस दौरान गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस प्रभारी विशु हेंब्रम ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश को ठगने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर माननीय प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं. अब भारत की जनता जान चुकी है कि जनता का भला कांग्रेस सरकार ही कर सकती है. राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चलाया जा रहा है. इस पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकांत झा, होनी सिंह मुंडा, जवाहर लाल माहली, रविंद्र मंडल, अशोक गुप्ता व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए.
Next Story