झारखंड

आदित्यपुर : खतियान आंदोलनकारी जयराम महतो की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे उनके समर्थक, लगा रहे थे जिंदाबाद के नारे

Sarita
6 Aug 2022 11:43 AM IST
Adityapur: His supporters came out on the road to protest the arrest of Khatian agitator Jairam Mahato, shouting slogans of Zindabad
x

फाइल फोटो 

खतियान आंदोलनकारी जयराम महतो को रांची लालपुर थाना ने गिरफ्तारी कर लिया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खतियान आंदोलनकारी जयराम महतो को रांची लालपुर थाना ने गिरफ्तारी कर लिया है. इसके विरोध में उनके समर्थकों ने कांड्रा बस स्टैंड पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करना चाहा. पर कांड्रा थाना द्वारा मौके पर पहुंचकर पुतला दहन कार्यक्रम को रोक दिया गया. जयराम समर्थक और पुलिस के बीच वार्ता होने के बाद प्रशासन द्वारा जयराम समर्थक को बताया गया कि जयराम महतो रिहा कर दिए गए है.

समर्थक जयराम जिंदाबाद के लगा रहे थे नारा
तब समर्थक जयराम जिंदाबाद नारा लगाकर कार्यक्रम को स्थगित कर चलते बने. इस कार्यक्रम में राम महतो, विजय महतो, दिनेश महतो, राजकिशोर महतो, कार्तिक महतो, अजीत महतो, भुगलू महतो, आकाश महतो,राजू महतो, विशाल, आशीष, भोला, सचिव महतो, शक्ति मोदक, अखिलेश महतो सैकड़ों की इस संख्या में जयराम समर्थक शामिल थे.
Next Story