झारखंड

आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस को मिली सफलता, औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप लोड कर गायब हुआ ट्रक यूपी में बरामद

Sarita
13 Sept 2022 9:34 AM IST
Adityapur: Adityapur police got success, truck missing after loading scrap from industrial area recovered in UP
x

न्यूज़ क्रेडिट :  lagatar.in

आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया स्थित विक्की इंडस्ट्री से हावड़ा जाने के लिए निकली गायब ट्रक को ढूंढ निकाला है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के गम्हरिया स्थित विक्की इंडस्ट्री से हावड़ा जाने के लिए निकली गायब ट्रक को ढूंढ निकाला है. इस संबंध में ट्रक मालिक विजय कुमार सिंह ने सोमवार को आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने ट्रक के चालक केशव यादव पर ट्रक गायब करने की आशंका जताई थी. ट्रक में

19. 640 मिट्रिक टन टीएमटी स्क्रैप लोड था. जिसे लेकर ट्रक संख्या जेएच 05- 9291 रविवार को हावड़ा के लिए चला था. लेकिन माल सहित ट्रक गायब हो गया था. ट्रक को ट्रैक कर आदित्यपुर पुलिस ने मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के एक टाल से ढूंढ निकाला है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि मंगलवार को इसका खुलासा करेंगे.
Next Story