झारखंड

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर टला हादसा, रनवे पर दौड़ रहे विमान का टायर फटा,100 यात्रियों की अटकी सांसें

Renuka Sahu
3 Aug 2022 1:07 AM GMT
Accident averted at Birsa Munda Airport, tire of plane running on runway burst, 100 passengers stuck in their breath
x

फाइल फोटो 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एयर एशिया का रांची-दिल्ली विमान उड़ान से पहले जब रनवे पर दौड़ रहा था, उसी समय उसके पीछे के पहिये का टायर फट गया। व

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एयर एशिया का रांची-दिल्ली विमान उड़ान से पहले जब रनवे पर दौड़ रहा था, उसी समय उसके पीछे के पहिये का टायर फट गया। विमान के पायलट ने संभावित खतरे को भांपते हुए विमान को नियंत्रित किया। उसने विमान की रफ्तार को कम किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना देते हुए विमान को उड़ान भरने से रोक लिया। इसके बाद विमान को धीरे-धीरे पार्किंग प्लेस में लाया गया। घटना के समय विमान में करीब 100 यात्री सवार थे।

दूसरे विमानों से भेज गए यात्री :
टायर फटने की यह घटना दोपहर 12.30 बजे हुई। विमान की मरम्मत करने व इसके ट्रायल में घंटों लग गए। इसके कारण विमान आठ घंटे विलंब से रात आठ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर सका। विमान के समय पर उड़ान नहीं भर पाने के कारण कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कराई जबकि कई को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।
Next Story