झारखंड

हजारीबाग में बीच सड़क पर जिला प्रशासन की चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

Sarita
2 May 2024 12:55 PM IST
हजारीबाग में बीच सड़क पर जिला प्रशासन की चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
x
हज़ारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंहनी फ़ोरलेन के पास चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई.

हजारीबाग : हज़ारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंहनी फ़ोरलेन के पास चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई. आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह जल कर राख हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ज़िला प्रशासन की गाड़ी में आग लगी है. घटना के दौरान गाड़ी पर सवार चालक और अन्य ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई.

बताया जाता है कि एलआरडीसी, बरही की गाड़ी किसी काम से मुख्यालय आ रही थी. इस बीच सिंघानी मोड़ के समीप अचानक गाड़ी में धुंआ निकलने लगा. खतरे का आभास होते ही गाड़ी के चालक और अन्य गाड़ी बीच सड़क पर ही खड़ी कर बाहर निकल गए. इसके बाद गाड़ी में अचानक आग लग गई. इधर, इसकी सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी.


Next Story