झारखंड
Ranchi पुलिस की छापेमारी में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद, दो युवक अरेस्ट
Tara Tandi
25 Jun 2025 5:14 PM IST

x
Ranchi रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक कुंज, कश्यप विहार स्थित एक किराये के मकान से दो युवकों को 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी दी
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उस इलाके में कुछ संदिग्ध युवक नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. इसके तहत नवनीत कुमार विश्वास के किराये के मकान पर विधिवत छापामारी की गई.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दिनेश कुमार राम और शिवम कुमार को 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. इस मामले में तीन अन्य नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
TagsRanchi पुलिसछापेमारी ब्राउन शुगरबड़ी खेप बरामददो युवक अरेस्टRanchi Policeraid on brown sugarhuge consignment recoveredtwo youths arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





