झारखंड
Dhanbad समाहरणालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा
Tara Tandi
3 Oct 2025 6:54 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : समाहरणालय भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित जनरेटर रूम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी.
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. लेकिन इस घटना में समाहरणालय में लगे कई विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए. फिलहाल बरवाअड्डा थाना प्रभारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति का जायजा ले रही है. समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.
TagsDhanbad समाहरणालयशॉर्ट सर्किटलगी आगटला बड़ा हादसाDhanbad Collectorateshort circuitfire broke outmajor accident avertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





