झारखंड

जल-जंगल-जमीन की रक्षा पर दिया बड़ा बयान

Saba Naaz
30 Jun 2026 4:32 PM IST
जल-जंगल-जमीन की रक्षा पर दिया बड़ा बयान
x

Jharkhand: जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट के अनुसार हूल दिवस के मौके पर जामताड़ा प्रखंड के अमलाबनी रामपुर चौक स्थित सिदो-कान्हू चौक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए झारखंड में एक बार फिर ‘हूल क्रांति’ की जरूरत है। उन्होंने सिदो-कान्हू सहित शहीदों के संघर्ष को याद करते हुए आदिवासी समाज से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

चंपाई सोरेन ने आरोप लगाया कि संताल परगना सहित पूरे राज्य में आदिवासी जमीनों पर अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि एसपीटी एक्ट को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा, जिससे आदिवासी समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि केवल पाकुड़ जिले में ही 15 हजार एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा हो चुका है। साथ ही रिम्स-2 परियोजना को लेकर भी उन्होंने बिना ग्रामसभा अनुमति जमीन घेराबंदी का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हूल दिवस पर भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम को रोकना और भारी पुलिस बल तैनात करना गलत है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में उन्होंने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

Next Story