झारखंड
Jharkhand में आकाशीय बिजली से 7 की मौत, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Tara Tandi
8 Aug 2025 2:37 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में बीते 24 घंटे में मौसम ने कहर बरपाया है. पलामू, खूंटी और चाईबासा जिलों में आसमानी बिजली गिरने से कुल सात लोगों की मौत हो गई. पलामू में धान की रोपाई के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई. वहीं खूंटी जिले के तोरपा में तीन और चाईबासा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है.
आज 6 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भी झारखंड के छह जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है. इनमें पाकुड़, गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा और साहिबगंज शामिल हैं. आईएमडी ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासकर किसानों को बारिश के दौरान खेतों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है.
कोल्हान में बारिश की चेतावनी, सुबह से छाए हैं बादल
आईएमडी की मानें तो कोल्हान प्रमंडल में भी आज वज्रपात के साथ भारी बारिश होगी. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और चाईबासा में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सरायकेला में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है.
राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान
रांची : अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर : अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस
धनबाद : अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
डाल्टनगंज : अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस
देवघर : अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस
मेदिनीनगर : अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस
मैक्लुस्कीगंज : अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस
TagsJharkhandआकाशीय बिजली7 मौतकई जिलोंबारिश अलर्टJharkhand Lightning7 deathsmany districtsrain alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





