झारखंड

झारखंड में कोरोना के 492 नए मामले आए सामने, रांची में एक महिला की मौत, सात डॉक्टर संक्रमित मिले

Renuka Sahu
31 Dec 2021 5:17 AM GMT
झारखंड में कोरोना के 492 नए मामले आए सामने, रांची में एक महिला की मौत, सात डॉक्टर संक्रमित मिले
x

फाइल फोटो 

रांची समेत पूरे झारखंड में कोरोना का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रांची समेत पूरे झारखंड में कोरोना का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को भी रांची कोरोना विस्फोट हुआ और सात डॉक्टरों समेत 246 नए संक्रमित मिले। पूरेझारखंड में 492 नए मरीज मिले हैं। कोडरमा में नवोदय विद्यालय के पांच बच्चों समेत 56 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं बुधवार रात एक मौत भी हो गई। कोडरमा में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यहां एक इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। रिम्स के तीन डॉक्टर संक्रमित रांची में गुरुवार को भी सात डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन रिम्स, एक सदर अस्पताल और तीन निजी प्रैक्टिस करने वाले हैं। बुधवार को भी जिले में 12 डॉक्टर संक्रमित मिले थे।

एक्टिव मरीज 1300 पार
गुरुवार को 492 नए संक्रमितों के मिलने के बाद राज्यभर में एक्टिव मरीजों की संख्या 13 सौ के पार पहुंची है। वहीं रांची में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भई 564 हो गई है।
हर दिन मिल रहे दोगुने मरीज
चिंता की बात यह है कि रांची में पिछले चार दिनों से हर दिन दोगुने मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को जहां 38 मरीज मिले थे। ं मंगलवार को यह संख्या 53 हो गई थी। बुधवार को यह 118 थी। गुरुवार को यह 246 पर पहुंच गई।
रांची में एक मौत
रांची में बुधवार देर रात कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गयी। 68 वर्षीय महिला नामकुम की थी। जिसे मंगलवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला को हार्ट अटैक आ गया। उन्होंने बताया कि महिला कोरोना संक्रमित थी। राज्य में दिसंबर महीने में यह तीसरी मौत है। राज्य में अबतक 5143 मौत हो चुकी है।
तीसरी लहर के संकेत
ओमीक्रोन के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच देश में दो सप्ताह के भीतर रोजाना होने वाले कोरोना संक्रमण दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। विशेषज्ञ इसे तीसरी लहर का आगाज मान रहे हैं। हालांकि-नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके. पॉल ने कहा,यह सबके लिए चेतावनी है।
कोडरमा में बनाया गया कंटेनमेंट जोन
कोडरमा में गुरुवार को नवोदय विद्यालय पुतो के पांच छात्र समेत 56 नए संक्रमित मिले हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोडरमा में के वार्ड नंबर 2 के न्यू कॉलोनी एरिया को कंटेनमेंट जोन बनया गया है। नवोदय स्कूल की प्राचार्या एमजी रॉय ने बताया कि पांच बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। तीन जनवरी को स्कूल खुलने पर घर से आनेवाले छात्रों की जांच होगी। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही आने की अनुमति दी जाएगी।
झारखंड समेत 8 राज्यों को सख्ती बरतने के निर्देश
ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने झारखंड समेत आठ राज्यों से तुरंत सख्ती बढ़ाने को कहा है। राज्यों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा की जाए, अस्पतालों को मजबूत किया जाए और टीकाकरण की गति भी तेज की जाए। संक्रमण रोकने को सख्त प्रतिबंध लागू किए जाएं। भूषण ने पत्र में दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक-झारखंड को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि घरेलू यात्राएं बढ़ गई हैं। शादी-विवाह और अन्य उत्सव हो रहे हैं, इनसे संक्रमण बढ़ने का अंदेशा ेहै। सर्दियों के मौसम और प्रदूषण से सांस संबंधी बीमारियां होंगी पर इस पर भी बारीकी से निगरानी रखने की जरूरत है क्योंकि दिल्ली-मुंबई में मामले एक दिन में ही दोगुने हो रहे हैं। दिल्ली में पिछले दो हफ्तों में मामलों में अचानक और महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। इस मुद्दे पर लगातार ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी भी सूरत में संक्रमण का प्रसार हो।
Next Story