झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, जानिए हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, जानिए हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
RANCHI , रांची। झारखंड में लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मंगलवार देर रात 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया। यह फैसला परीक्षा में अनियमितताओं और छात्रों की मांगों को देखते हुए लिया गया है। ये सभी परीक्षाएं गड़बड़ियों और अनियमितताओं की वजह से रद्द की गई हैं.
झारखंड सरकार ने उन परीक्षाओं की सूची जारी की है जिन्हें रद्द कर दिया गया है। यह कदम "झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित और TDPL के ज़रिए संपन्न कराई जा रही परीक्षाओं में गड़बड़ियों की शिकायतों" और "CID जांच के दौरान सरकार के सामने आए तथ्यों" के आधार पर उठाया गया है। pic.twitter.com/EQgmDH189K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2026
झारखंड सरकार ने उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की है जिन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आयोजित किया था, लेकिन गड़बड़ियों की शिकायतों और मामले की CID/SIT जांच के बाद उन्हें रद्द कर दिया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2026
इस घटनाक्रम के बाद, सरकार ने ये घोषणाएं की… pic.twitter.com/gM79e2LXh5





